शनिवार, 13 अगस्त 2011

सृजन का संक्षिप्त परिचय

१९७७ में उपन्यासकार अमृतलाल नागर के सान्निध्य में आने से साहित्य से जुडाव हुआ। १९८४ में पहली कहानी 'दंश' लिखी। १९८८ तक सन्नाटा। १९८९ में नव भारत टाइम्स द्वारा आयोजित व्यंग्य प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार मिलने पर लगा कहा कि मैं भी कुछ लिख सकता हूँ। पांच-सात साल तक केवल पुस्तकों की पढाई। १९९६ से अविरल मंथन (त्रैमासिक) का संपादन शुरू किया। दोहों से सृजन पुनः प्रारंभ। कहानियां, व्यंग्य-निबंध, लघुकथाएं, गीत, नवगीत, हाइकू भी। १९९८ में पहली पुस्तक आयी। गीत की दो पुस्तकें सम्पादित भी कीं। प्रकाशित पुस्तकों का विवरण निम्नवत है:

शीर्षक/विधा/प्रकाशन-वर्ष/प्रकाशक
१- चुटकी भर चाँदनी/दोहा/१९९८/आशा प्रकाशन, लखनऊ.
२-नवसृजन के स्वर/गीत/१९९८/वही.
३- मुझे ईमानदार मत कहो/व्यंग्य-निबंध/१९९९/वही.
४-अभिमन्यु की जीत/लघुकथाएं/२००१/वही.
५- अन्तर-सन्धि/गीत-नवगीत/२००१/वही.
६- बूँद-बूँद बादल/हाइकू/२००५/श्रुति प्रकाशन, लखनऊ.
७- लौ/गज़ल/२००६/राष्ट्रीय प्रकाशन, लखनऊ.
८- दोहा छन्द: एक अध्ययन/आलोचना/२००९/अभिनय प्रकाशन, शाहजहाँपुर.
९- मिथ्या का सत्य/कविता/२०१०/जनवादी संघ, लखनऊ इकाई.
१०- दीया और दीवट /निबंध/२०१२/आत्माराम एंड सन्ज़/दिल्ली.
११-सफलता के सात सोपान/प्रेरक साहित्य/२०१३/आत्माराम एंड सन्ज़/दिल्ली.
१२-भारत उसका नाम/किशोरों हेतु काव्य/२०१४/आई.बी.एस. पब्लिकेशन/लखनऊ.
१३- विकल्प/लघुकथाएँ/२०१४/अवध प्रकाशन, लखनऊ.
१४- पद पुराण/व्यंग्य/२०१५/अवध प्रकाशन, लखनऊ.
१५- कागज़ की नाव/नवगीत/२०१५/उत्तरायण प्रकाशन, लखनऊ.
१६- मुक्ति और अन्य कहानियाँ/२०१६/साहित्य भण्डार/इलाहाबाद.
१७- अंक में आकाश/ग़ज़लें/२०१६/अयन प्रकाशन, नयी दिल्ली.
१८- पेट और तोंद/व्यंग्य/२०१७/प्रकाशन संस्थान/नयी दिल्ली.
१९- जीवन है अनमोल/पद/२०१८/उत्तरायण प्रकाशन, लखनऊ
२०- सत्ता रस/व्यंग्य/२०१८/श्रुति बुक्स, ग़ाज़ियाबाद.
२१- रस-छंद-अलंकार और काव्य-विधाएँ/काव्य-शास्त्र/२०१८/साहित्य भण्डार, इलाहाबाद.
२२- लक्ष्मी से अनबन/व्यंग्य कथाएँ/२०१८/अमन प्रकाशन, कानपुर
२३- Selected Poems of Rajendra Verma/2019/Ayan Prakashan, New Delhi.
२४- वाणी पर प्रतिबंध है/ग़ज़ल/२०१९/किताबगंज प्रकाशन, सवाई माधोपुर (राजस्थान)
२५- हम लघुत्तम हुए/ग़ज़ल/२०२०/वही



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें